आरा, मई 13 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के दर्शनशास्त्र विषय से स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध करने वाले छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के पुराने कैंपस कतीरा में दर्शनशास्त्र अधिकार मोर्चा के बैनर तले सांकेतिक प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग यह है कि बिहार सरकार की ओर से जो नए डिग्री महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की बहाली होने वाली है, उसमें दर्शनशास्त्र विषय को शामिल किया जाए। छात्रों ने कहा कि उच्च शिक्षा को सुदृढ़ एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से 208 नए स्नातक स्तरीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना का निर्णय अत्यंत ही ऐतिहासिक दूरदर्शी एवं सराहनीय कदम है। यह भी पढ़ें- नये डिग्री कॉलेजों में दर्शनशास्त्र की हो पढ़ाईछात्रों की चिंताएँ यह निर्णय न केवल शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है बल्कि बिहा...