पटना, जून 23 -- विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक एवं प्रोफेसर की प्रोन्नति लंबित रखने पर कार्रवाई होगी। लोकभवन ने इस संबंध में तेवर कड़े करते हुए सभी विश्वविद्यालयों को स्पष्ट चेतावनी दी है। राज्य में प्रोन्नति के करीब दो हजार से अधिक मामले लंबित है। इसकी शिकायतों पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन ने अब सख्त रवैया अपनाया है। राज्यपाल सचिवालय ने समय-सीमा में लंबित मामले को निष्पादित करने का निर्देश सभी कुलपतियों को दिया है। इसके लिए 15 सितंबर तक अल्टीमेटम दिया गया है।राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह के मुताबिक राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों और प्रोफेसरों की लंबित प्रोन्नति को एक समय सीमा में पूरा करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- सहायक प्राध्यापक और प्...