सहायक प्राध्यापक अभ्यर्थियों ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की
पटना, अगस्त 6 -- बिहार में सहायक प्राध्यापक बहाली की नई नियमावली के विरोध में गर्दनीबाग धरनास्थल पर सहायक प्राध्यापक अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। अभ्यर्थियों ने सरकार से इस पर हस्तक्षेप की मांग की है। आंदोलन के संयोजक कुमुद पटेल और प्रमुख नेताओं में अभिषेक मेहता व बिक्कु सिंह प्रधान ने आमरण अनशन जारी रखा। अनशनकारियों की प्रमुख मांगों में यूजीसी नियमावली लागू करना, आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित करना, पीएचडी को अनिवार्य योग्यता बनाना और डोमिसाइल नीति शामिल है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार राम, जिला परिषद सदस्य सोनू रजक व हरीफन यादव ने सरकार से मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। सैकड़ों अभ्यर्थियों ने राजा पासवान, नीरज झा, डॉ. विकास कुमार, अंकुर कुशवाहा, बिन्नी कुमारी व डॉ. सत्य प्रकाश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.