सहायक प्राध्यापक अभ्यर्थियों को आवेदन में त्रुटि सुधार का मिला मौका
पटना, जुलाई 13 -- बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने सहायक प्राध्यापक (संविदा) नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए समर्थ पोर्टल पर संशोधन (एडिट) विकल्प उपलब्ध करा दिया है। आयोग के सचिव द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार सहायक प्राध्यापक (संविदा) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन में सुधार किए जाने संबंधी बड़ी संख्या में ई-मेल प्राप्त हो रहे थे। इसे देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है।
आवेदन में त्रुटियों का सुधार सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में आवेदन की श्रेणी, मोबाइल नंबर व जन्मतिथि को छोड़कर किसी अन्य प्रकार की त्रुटि हुई है, वे समर्थ पोर्टल पर संशोधन कर सकते हैं।
संशोधित आवेदन की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.