दुमका, जनवरी 1 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के सिंदुरिया गांव के जितेंद्र कुमार साह ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने गांव का मान बढ़ाया है। मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक रांची के कार्यालय में योगदान करने को कहा गया है। तीन भाइयों में सबसे बड़े जितेन्द्र की शिक्षा बोकारो में हुई है। उनके पिता प्रमोद साह गांव में किसान है। जबकि मां शोभा देवी गृहणी है। जितेन्द्र की इस कामयाबी से सिंदुरिया सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। फोटो संख्या-03-नियुक्तिपत्र लेते जितेंद्र कुमार साह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.