धनबाद, जनवरी 28 -- महुदा, प्रतिनिधि स्वयंसेवी संस्था जन कल्याण विकास केंद्र तेलमच्चो के सचिव दुखु महतो के पुत्र प्रदीप कुमार महतो झारखंड सचिवालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति हुए हैं। सोमवार को तेलमच्चो बाजार में समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने प्रदीप को सम्मानित किया। मौके पर समाजसेवी गोपाल महतो, फुटुचंद्र महतो, लोकेश दुबे, भोला राय, चितरंजन दुबे, गुजर महतो, बबलू रजक, गयाराम राय, कार्तिक चंद्र महतो, विद्युत चरण दुबे, संजय ठाकुर, सावित्री देवी, आकांक्षा कुमारी, आदित्य कुमार, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...