सहायक पुलिसकर्मियों के स्थायीकरण की मांग
लोहरदगा, सितम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड सहायक पुलिस एसोसिएशन, लोहरदगा जिला के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सांसद सुखदेव भगत से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा स्थायी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर समुचित पहल करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सहायक पुलिसकर्मी पिछले कई वर्षों से अल्प मानदेय पर राज्य की कानून-व्यवस्था, नक्सल अभियान, चुनाव, पर्व-त्योहार और विधानसभा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण और जोखिम भरे कार्यों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवा अस्थायी है, जिससे उनके भविष्य को लेकर असुरक्षा बनी हुई है। यह भी पढ़ें- डुमरी विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिसकर्मियों का आठ से आंदोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.