बलरामपुर, मार्च 7 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। विकास खंड श्रीदत्तगंज में सहायक पंचायत अधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा है, जिससे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सहायक पंचायत अधिकारी की शीघ्र तैनाती की मांग की है। बताया गया कि श्रीदत्तगंज विकास खंड आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में शामिल है, जहां विभिन्न विकास योजनाओं और परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है। लगभग एक वर्ष पूर्व यहां तैनात सहायक पंचायत अधिकारी का स्थानांतरण विकास खंड उतरौला कर दिया गया था। इसके बाद से विभाग द्वारा इस पद पर किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई। सहायक पंचायत अधिकारी के अभाव में पंचायतों से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फिलह...