रुडकी, नवम्बर 12 -- कस्बे में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में समिति संचालकों और समिति सचिव के चुनाव होने हैं। समिति चुनाव की प्रक्रिया के तहत बुधवार को समिति निर्वाचन अधिकारी की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रसारित की जानी थी, लेकिन दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची उपलब्ध नहीं कराई। इसी बात को लेकर समिति में उपस्थित अन्य छह सहायक चुनाव अधिकारी मनोज कुमार, धीरज कुमार, अमित, मासूम अली, अंकित और रितेश का कहना था कि समिति निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने के लिए किसी भी सहायक चुनाव अधिकारी से कोई राय नहीं की है। ऐसे में वह चुनाव में किसी भी प्रकार के वाद विवाद के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। उन्होंने झबरेड़ा समिति में चुनाव कराने में असमर्थता जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेज दिया है। दूसरी ओर समिति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.