प्रयागराज, मई 6 -- हाईकोर्ट परिसर से सहायक निबंधक की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कटघर निवासी अमित श्रीवास्तव उच्च न्यायालय इलाहाबाद में सहायक निबंधक के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि बाइक हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन के पास खड़ी थी, लेकिन ड्यूटी से लौटने के बाद वह गायब थी। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...