सहायक निदेशक भर्ती में रिजवान को नौवीं रैंक
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के विकास आयुक्त कार्यालय में सहायक निदेशक ग्रेड-1 (खाद्य) के 17 पदों के परिणाम में प्रयागराज के रिजवान अहमद ने नौवीं रैंक हासिल की है। रिज़वान ने शुआट्स से खाद्य प्रौद्योगिकी में 2020 में बीटेक किया और उसके बाद राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से 2022 में एमबीए किया। उसके बाद डेयरी में सालभर तक नौकरी करने के बाद तीन साल से तैयारी में जुटे थे। उत्तर मध्य रेलवे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत रिजवान के पिता अंसार अहमद का 2021 में कोरोना वायरस महामारी के कारण निधन हो गया था। उनकी मां बिलकिस बेगम उन्हें लगातार प्रेरित करती रहीं। रिज़वान ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग संस्थान के मदद के हासिल की है। चार भाईयों में वह सबसे छोटे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.