सिद्धार्थ, फरवरी 26 -- खेसरहा। बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार शुक्ल ने बुधवार को बीआरसी खेसरहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीआरसी की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच की। उसके बाद कार्यालय के अभिलेख, पत्रावली, उपस्थिति पंजिका, प्रशिक्षण अभिलेख, विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की भी चेक किया। निरीक्षण के समय समस्त कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित रहे। यहां से सहायक निदेशक प्राथमिक विद्यालय बेलवालगुनुही पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के समय छात्रों को मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत दूध का वितरण किया गया था। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए पठन-पाठन पर विशेष जोर देने की बात कही। इस दौरान बीईओ नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.