सहायक निदेशक झांसी ने ग्रामीण अस्पतालों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं
उरई, जुलाई 5 -- उरई। संवाददाता मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को सहायक निदेशक झांसी ने दूर दराज के ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों का निरीक्षण किया। अस्पताल आने वाले मरीजों को अच्छे इलाज के साथ सभी सुविधाएं देने के निर्देश दिए।रविवार को जेडी झांसी जयप्रकाश ने एसीएमओ एपी वर्मा के साथ बाबई, चुर्खी और महेबा के स्वास्थ्य मेले देखे और समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता भी देखी। मौके पर उपस्थित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.