सहायक नहर में मिला दो मई से लापता युवक का शव
अयोध्या, मई 5 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान कोतवाली नगर के नाका चुंगी निवासी राम जनम प्रजापति (30) पुत्र रामदीन प्रजापति के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । कोतवाली नगर के नाका चुंगी निवासी राम जनम प्रजापति बैटरी रिक्शा लेकर दो मई को घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा और उसका बैटरी रिक्शा कैन्ट थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव के झुनझुनवाला विद्यालय के सामने शारदा सहायक नहर के किनारे मिला। इसके बाद परिवार वालों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कैन्ट थाने में दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में लापता हुआ युवक पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को लगभग छह बजे पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास शारदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.