सहायक नगर निवेशक परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में
पटना, अप्रैल 20 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विज्ञापन संख्या 89/2025 (सहायक नगर निवेशक) की लिखित परीक्षा स्थगित कर दिया है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यह परीक्षा 9 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब इस तिथि पर आयोजित नहीं की जाएगी। आयोग की ओर से जारी आवश्यक सूचना में कहा गया है कि नई संभावित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे न्यू अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.