सहायक नगर नियोजक भर्ती के मेंस के लिए 84 चयनित
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। आठ पदों के लिए सात जुलाई को आयोजित परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने वाले 331 अभ्यर्थियों में से 179 सम्मिलित हुए थे। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार कुल रिक्तियों के 15 गुना एवं अंतिम अभ्यर्थी के समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए आठ पदों के सापेक्ष श्रेणीवार श्रेष्ठता के क्रम में एवं न्यूनतम दक्षता मानक के आधार पर कुल 84 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं ऑनलाइन आवेदन के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.