फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 बेहतर रैंक लाने को नगर निगम अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसी के तहत शहर में अधिकारियों की देखरेख में अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 60 मक्का कॉलोनी का निरीक्षण किया तथा उन्होंने सफाई नायक को चेतावनी दी। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने भी अलग-अलग स्थानों पर सफाई कार्यों का जायजा लिया। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह को मौके पर उन्हें सफाई व्यवस्था बेहद खराब नजर आई। उन्होंने सफाई नायक को तलब करते हुए चेतावनी दी कि सड़कों के अलावा नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.