सासाराम, जनवरी 30 -- सूर्यपुरा। थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सहायक थाना प्रभारी वसंत कुमार की विदाई की गई। पुलिस निरीक्षक शेर सिंह यादव ने उन्हें अंग वस्त्र आदि प्रदान कर विदाई करते हुए कहा कि कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ थे। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने कहा कि अपने कार्यों में कुशल व दक्ष हो चुके थे। विशेष स्थिति में वे अपने कार्यों को काफी सूझ बूझ का परिचय देते हुए निष्पादन करते थे। मौके पर एसआई ए टिक्का, पीएसआई विकास कुमार,अनामिका सुधा,दीप प्रकाश आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.