मधुबनी, मई 29 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। मधवापुर प्रखंड के प्रखंड कृषि कार्यालय में मूंग की बीज वितरण के समय हुई विवाद में सहायक तकनीकी प्रबंधक के गले में गमछी लगाकर जान मारने का प्रयास किये जाने के नामजद आरोपित पिता-पुत्र इसी थाना के बैरवा गांव के लालू प्रसाद यादव एवं उनके पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी अमित कुमार ने जानकारी दी है। उन्होने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर उस समय की गई है जब आरोपित नेपाल भागने की जुगार में था। डीएसपी ने बताया कि 7 मई को मधवापुर कृषि कार्यालय में मूंग बीज वितरण का कार्य चल रहा था। बीज विक्रेता लालु यादव के पुत्र अभिषेक कुमार द्वारा एक किसान को बीज देने से मना कर दिया। जिसपर तकनीकी सहायक प्रबंधक रणधीर कुमार सि...