सहायक गन्ना आयुक्त ने किया गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण
काशीपुर, जून 18 -- काशीपुर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड मुख्यालय के सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी ने गुरुवार को गन्ना विकास परिषद काशीपुर परिक्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों काऔचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि उनके व सचिव प्रभारी गन्ना समिति काशीपुर के द्वारा भी सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया है। जिसमें गन्ना पर्यवेक्षकों का कार्य संतोषजनक मिला है। उन्होंने सर्वेक्षण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि सर्वेक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से सर्वेक्षण कार्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.