गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता अपने ही कार्यालय में कार्यरत एक कार्यकारी सहायक को बचाने के लिए मुख्य अभियंता के निर्देशों के साथ ही कर्मचारी आचरण नियमावली को ताख पर रख दिया। इसके चक्कर में अधीक्षण अभियंता खुद ही फंस गए। मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता के पदावनति की संस्तुति प्रबंध निदेशक को भेज दिया है। अब अग्रिम कार्यवाही प्रबंध निदेशक कार्यालय वाराणसी से होगी। दरअसल, ग्रामीण प्रथम के अधीक्षण अभियंता कुशल कांत राठौर के कार्यालय में तैनात कार्यकारी सहायक पर चल रही भ्रष्टाचार की जांच रिपोर्ट आने के बाद मुख्य अभियंता ने नौ मार्च को रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी होने के नाते अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई के साथ मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.