प्रयागराज, जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव परीक्षा-2024 के लिए 783 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। सर्वाधिक 386 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हो गए है क्योंकि उन्होंने ऑनलाइन आवेदन-पत्र की हार्डकॉपी निर्धारित अंतिम तिथि आठ सितंबर 2025 तक आयोग कार्यालय में प्रस्तुत नहीं की थी। 380 अभ्यर्थियों के आवेदन इसलिए निरस्त हुए है क्योंकि वह किसी राजकीय कार्यालय या विश्वविद्यालय के कार्यालय में न्यूनतम सात वर्ष के कार्य अनुभव का प्रमाण नहीं दे सके। एक अभ्यर्थी ने ओबीसी प्रमाणपत्र देने की बजाय श्रेणी बदलने का अनुरोध किया था जो स्वीकार नहीं हुआ। इसी प्रकार अन्य कमियों के कारण आवेदन निरस्त हुए हैं। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को 21 जनवरी की शाम पांच बजे तक अपील का मौका दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.