सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण राजकीय उत्क्रमित मवि घोचोटोली में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की प्रक्रिया, मतपत्रों की जांच, परिणाम अभिलेखन तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निष्पक्षता, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...