सहायक उपकरण के लिए 60 दिव्यांगों का हुआ चयन
बाराबंकी, मई 18 -- सिरौलीगौसपुर। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सहायक उपकरण के लिए चयन शिविर का आयोजन विकास खंड पूरेडलई में किया गया। जहां विकास खंड के अलग-अलग क्षेत्र से आये दिव्यांगजनों ने अपने-अपने आवेदन किए। ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी, बैसाखी आदि के अलग-अलग आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें से लगभग 60 दिव्यांगों का चयन किया गया। इस मौके पर विभाग से वरिष्ठ सहायक सियाराम, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, शिवशरण, भगवती प्रसाद, सेवा संस्थान से अमित कुमार मिश्रा व लालू प्रसाद आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सहायक उपकरण के लिए 60 दिव्यांगों का हुआ चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.