हमीरपुर, अप्रैल 4 -- भरुआ सुमेरपुर। यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पद पर चयन होने के उपरांत प्रथम बार कस्बे में आने पर बेटी का रेलवे स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद होकर वह भावुक हो उठी और पिता के गले से लिपट गई। कस्बे के स्टेशन मार्ग के निवासी बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर्स बिंदा प्रसाद साहू बड़ागांव वाले की पुत्री निधि साहू का चयन विगत दिनों सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पद पर हुआ था। चयन के बाद शनिवार को दोपहर में वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से कस्बे मे आई। रेलवे स्टेशन में ढोल-बाजे के साथ ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे के नेतृत्व में फूल मालाओं के साथ मुंह मीठा कराकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर वह भावुक हो उठी और पिता के गले से लिपट गई।इस मौके पर सपा नेता सुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.