सहायक आयुक्त ने विजेता किशोरियों को प्रदान की हाइजीन किट
पीलीभीत, सितम्बर 1 -- पूरनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत साई गर्ल्स डिग्री कॉलेज पूरनपुर में किशोरी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विजेता किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त/सहायक निबंधक इंदु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली किशोरियों को सहायक आयुक्त ने हाइजीन किट वितरित की। उन्होंने किशोरियों को उनके लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। किशोरियों ने लक्ष्य प्राप्त करने में होने वाली समस्याओं को रखा गया। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरणादायक उत्तर दिया। महिला कल्याण विभाग से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.