बलिया, जुलाई 14 -- बलिया। नवागत सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह लखनऊ में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर तैनात थे। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बैठक कर अब तक हुई कार्रवाई आदि की जानकारी ली। कहा कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरिन्द्र सिंह, औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरेन्द्र वर्मा, अखिलेश, सतीश, पीयूष सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...