मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- गांव तिसंग में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मावा भट्ठियों पर छापा मारकर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया तथा छापामारी के दौरान एक विधिक नमूना खाद्य पदार्थ मावा, एक विधिक नमूना वनस्पति, एक विधिक नमूना मिश्रित दूध व एक विधिक नमूना स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने संग्रहित किए गए। इस प्रकार कुल 4 विधिक नमूने संग्रहीत किए गए। जिसमें 10 किलोग्राम वनस्पति सीज किया, जिसका मूल्य दो हजार रुपये, 70 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज किया गया। जिसका मूल्य 30,800 रुपये है व अस्वस्थकर परिस्थितियों में भंडारित होने के कारण कुल 100 किलोग्राम मावा जिसका मूल्य रुपए 22 हजार 500 रुपये है को नियमानुसार जनहित में नष्ट कराया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.