कानपुर, अप्रैल 20 -- चकेरी, संवाददाता। सनिगवां के गणेशपुर रोड पर राज्य कर के सचल दल के सहायक आयुक्त के साथ अभद्रता कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। उन्होंने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को फर्जी ई-बिल से लोडिंग और डिस्पैच में गड़बड़ी की आशंका पर रोका था। चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। राज्य कर विभाग की सचल दल दशम इकाई के सहायक आयुक्त योगेंद्र कुमार के अनुसार 18 अप्रैल की शाम को वह अपनी टीम के साथ चकेरी के गणेशपुर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक में पेट बोतल स्क्रैप लोड है, जिसका बिल और ई-बिल कहीं और का बना है और माल की लोडिंग यहां से हो रही है। टीम ने ट्रक को रोककर चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन चालक ने कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए। जिसके बाद सहायक ...