शामली, जून 2 -- शामली। जनपद में नवनियुक्त सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता(ṇएआरकॉरेटिव) धमेंद्र कुमार ने मंगलवार को जिले में चार्ज ग्रहण कर लिया है। विकास भवन में प्रभारी सीडीओ प्रेमचंद के समक्ष उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इसके बाद मिल रोड स्थित अपने कार्यालय में पहुंचे। यहां अपर जिला सहकारी अधिकारी नीरज कुमार एवं एडीओ ऊन डा. मुकेश एवं प्रमोद कौशिक आदि ने गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया। तीन दिन पहले ही जनपद में तैनात एआरकॉपरेटिव शिवम मलिक का स्थानांतरण रामपुर जनपद में हो गया है। उनके स्थान पर मेरठ में डीडीआर कार्यालय में तैनात धमेंद्र कुमार की शामली जनपद में एआर के पद पर तैनाती हुई है। यह भी पढ़ें- रितु तोमर ने संभाला प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...