पलामू, दिसम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़कागांव सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक)अरुण कुमार तिवारी की नियुक्ति सहायक आचार्य के पद पर होने के फलस्वरूप विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवध्यान तिवारी,पूर्व प्रधानाध्यापक कुश कुमार तिवारी, विद्यालय के जमीन दाता बृजदेव नारायण शुक्ला,एसएमसी अध्यक्ष सुमन देवी, संयोजिका सिंधुबाला तिवारी,शिक्षिका प्रतिभा शांडिल्य व शिक्षक पंकज कुमार चौबे ने अरूण कुमार तिवारी के अबतक के कार्यकाल की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें उपहार प्रदान किया गया। विद्यालय की छात्रा रिया,रूपा,लक्ष्मी,माही,स्वाति, वैष्णवी व अनन्या ने उनके सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.