रांची, अप्रैल 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। सहायक आचार्य परीक्षा में अंक नॉर्मलाइजेशन को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर 13 मई को विस्तृत सुनवाई होगी। शुक्रवार को मामले की आंशिक सुनवाई हुई। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सभी संबंधित मामलों को अगली सुनवाई के लिए 13 मई को सूचीबद्ध किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को निर्देश दिया कि वह निर्धारित तिथि से पूर्व अपना जवाब शपथपत्र के माध्यम से दाखिल करे। प्रार्थियों की ओर से अदालत को बताया कि सहायक आचार्य परीक्षा में जेएसएससी द्वारा अंक नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण तरीके से अपनाई गई है, जिससे अभ्यर्थियों के परिणाम प्रभावित हुए हैं। यह भी पढ़ें- UPPSC : चयन के बाद भी RO ARO भर्ती के 28 पद रह जाएंगे खाली, PSC मूल्यांकन पर क्यों उठ रहे सवाल याचिका में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.