गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में सहायक आचार्य (वर्ग 1 से 5) के शिक्षकों की पदस्थापन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शिता एवं मेरिट के आधार पर संपन्न की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्रम संख्या 1 से 116 तक के अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के क्रम में आमंत्रित किया गया। पदस्थापन के लिए उपलब्ध विद्यालयों का चयन अभ्यर्थियों द्वारा उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा और जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज की उपस्थिति में कराया गया। विद्यालय चयन की यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। उसमें सभी अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम के अनुसार विद्यालय चयन का अवसर प्रदान किया गया। उसके अतिरिक्त, क्रम संख्या 117 से 219 तक के अभ्यर्थियों को पदस्थापन के लिए 13 दिसंबर को समाहरणालय सभागार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.