सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक बुधवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने की। बैठक में एसएलपी, टेट, सहायक आचार्य का वेतन,राज्य कमेटी का चुनाव एवं राज्य कमेटी के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में 23 अप्रैल को काला बिल्ला लगाना एवं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी गई। संघ के प्रेम कुमार शर्मा और महासचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य कमेटी के द्वारा राज्य भर के नव नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान हेतु मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव को पत्र लिखा गया और वार्ता भी हुई, पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई । जिससे राज्य भर के शिक्षकों में काफी आक्रोश है। संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि नव नियुक्त सहायक आचार्यों का विगत नौ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.