सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने डीएसई दीपक राम से मुलाकात किया। मौके पर प्रेम शर्मा ने डीएसई को बताया कि जिले के सहायक आचार्यों का जीपीएफ खाता नहीं खुल रहा है एवं सहायक शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिन प्रखंडों का जांच हो चुका है, उनका वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया जाय। इस पर डीएसई ने सहमति व्यक्त की एवं डीडीओ को निर्देश देने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने डीएसई से आग्रह किया कि सहायक आचार्यों का जीपीएफ का खाता खोलने का आदेश निर्गत किया जाय। इस पर डीएसई ने कहा कि इस संबंध में संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को आज ही निर्देश दे दिया गया है। संबंधित शिक्षक अपने अपने डीडीओ से संपर्क कर अपने कार्य का ...