सहायक अभियंता से अभद्रता पर रोष, कार्रवाई न होने पर आंदोलन को चेताया
हल्द्वानी, जुलाई 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (लोक निर्माण विभाग) की कार्यकारिणी की पहली बैठक शुक्रवार को बद्रीपुरा स्थित संघ भवन में संपन्न हुई। जनपद अध्यक्ष अभियंता प्रवीण कुमार की अध्यक्षता और सचिव अभय बालियान के संचालन में हुई इस बैठक में जिलेभर से पहुंचे अधिकारियों ने विभागीय समस्याओं और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया। बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई खंड लोक निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता नरेश उपाध्याय के साथ ओखलकांडा के प्रमुख द्वारा कार्यस्थल पर की गई अभद्रता का मामला प्रमुखता से छाया रहा। सदस्यों ने इस घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे बेहद अमर्यादित करार दिया। यह भी पढ़ें- पवन बिष्ट अध्यक्ष एवं सुरेंद्र रौतेला महासचिव बने संघ ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ अविलंब दं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.