बांदा, फरवरी 16 -- बांदा, संवाददाता।बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भ्रष्टाचार व अर्जित चल-अचल संपत्ति की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। इनके मोबाइल को सर्विलांस में लगाये जाने व दोषी पाये जाने पर निलंबित कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। बुंदेलखंड न्याय मोर्चा संघ के अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग व सरकार की छवि को धूमिल करने वाले एक सहायक अभियंता की नियुक्ति विभाग में सिविल के पद पर वर्ष- 2018 में हुई थी। वर्ष-2019 में राष्ट्रीय मार्ग खंड, बांदा में कार्यभार ग्रहण किया। उनके राजनीतिक प्रभाव से निर्माण खण्ड-1, लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार हासिल कर लिया। बाद में प्रा...