मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर पीडब्लूडी विभाग के सहायक अभियंता ने पुलिस को लूट की सूचना दी। दिनदहाड़े साढ़े तीन लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में लूट की सूचना झूठी निकली थी। पुलिस ने झूठी सूचना देने के मामले में सहायक अभियंता के खिलाफ नई मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पचैंडा रोड निवासी अभिनव कुमार नोएडा में पीडब्ल्यूडी विभाग में सहायक अभियंता के पद पर तैनात है। गुरुवार को सहायक अभियंता गाजियाबाद से कार लेकर अपने घर आ रहा था। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा रोड पर स्थित शेखर नर्सिंग होम के पास आकर उसने अपनी गाड़ी को रोक दिया। इसी बीच पुलिस को फोन कर बताया कि बाइक सवार दो बदमाश उसकी गाड़ी से साढ़े तीन लाख रुपये का बैग लूटकर फरार हो गए। दि...