बोकारो, अप्रैल 11 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत सचिवालय के सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट के सहायक अभियंता शास्त्री शाह ने पेटरवार-कसमार के जल सहियाओं के साथ एक बैठक की। बैठक में सहायक अभियंता ने जल सहियाओं से कहा कि अब वगैर जलकर की वसूली किये ,पेटरवार-कसमार ग्रामीण जलापूर्ति योजना को चालू रखना मुश्किल होगा। यह भी कहा कि इस योजना का संचालन कर रहे संवेदक का कार्यकाल समाप्त हो गया है, अब इसके संचालन की सारी जवाबदेही जल सहिया की होगी। अब जलकर उठाये बिना इसे सुचारू रूप से नही चलाया जा सकता है। जल सहियाओं से कहा कि जो पेयजल उपभोक्ता जलकर नही देगा, उसका पेयजल का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में जल सहिया मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...