पाकुड़, मार्च 10 -- नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता अभिजीत किशोर द्वारा विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राज हाई स्कूल, ज्योर्तिमय स्टेडियम, दुर्गा कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों का मुआयना किया, जहां नई जलापूर्ति योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी है। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए तथा जलापूर्ति कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया। इस दौरान बताया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.