समस्तीपुर, मई 17 -- समस्तीपुर। बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर के सहायक अभियंता सुमन कुमार के खिलाफ मिली व्यापक वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर राज्य मुख्यालय, पटना से जांच का आदेश दिया गया है। यह जांच तीन स्तरीय कमेटी से कराई जा रही है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम, शिक्षा भवन, पटना के मुख्य अभियंता के आदेश पर जांच की जा रही है। तीन स्तरीय जांच कमेटी में निगम राज्य मुख्यालय से रामानुज सिंह, उप प्रबंधक, तकनीकी, असैनिक, निगम, सहायक अभियंता, मुकेश कुमार सिंह, गुण नियंत्रक पदाधिकारी अभय कुमार शामिल किए गए हैं। तीनों से अलग-अलग शिकायत के उल्लिखित विषयों पर जांच कर स्पष्ट मंतव्य के साथ एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपनी है। इस जांच के आदेश के बाद से बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, समस्तीपुर में हड़कंप मच गय...