गोड्डा, अप्रैल 23 -- बसंतराय प्रखंड कार्यालय में सहायक अभियंता (एई) का पद खाली रहने के कारण क्षेत्र की विकास योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। तकनीकी स्वीकृति के अभाव में कई महत्वपूर्ण योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं, जिससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की रफ्तार थम सी गई है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। धपरा पंचायत के मुखिया आलमगीर आलम ने बताया की 15वीं वित्त आयोग के तहत मिलने वाली राशि का समय पर उपयोग नहीं हो पा रहा है। यदि जल्द ही सहायक अभियंता की नियुक्ति नहीं की गई, तो आगामी 16वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली राशि के उपयोग पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा की तकनीकी स्वीकृति के अभाव में योजनाएं लंबित पड़ी हैं, जिससे पंचायतों में विकास कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.