लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव जितेंद्र सिंह गुर्जर ने ऊर्जा निगमों में सहायक अभियंताओं के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन खाली पदों में से 500 पद पावर कॉरपोरेशन में ही हैं जबकि 100 पद उत्पादन निगम में हैं। विद्युत सेवा आयोग को नोटिफिकेशन जारी करके इन पदों पर भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए थी। हालांकि, बीते चार साल से आयोग ने सहायक अभियंताओं की रिक्तियों के सापेक्ष भर्ती का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे उपभोक्ता सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.