सहायक अध्यापक 18 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव
रांची, अप्रैल 12 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहायक अध्यापकों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। रविवार को कचहरी मैदान में झारखंड राज्य प्रशिक्षित अध्यापक संघ एवं झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष संजय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तय किया गया कि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर धरना एवं आमरण अनशन किया जाएगा। संजय पाठक ने कहा कि खूंटी जिले के सभी सहायक अध्यापक इस आंदोलन में भाग लेंगे और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार से बार-बार आश्वासन मिला, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है।वेतन असमानता को लेकर नाराजगी:बैठक में सहायक अध्यापकों ने वेतन असमानता को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.