हजारीबाग, सितम्बर 3 -- बरही प्रतिनिधि। बरही सहायक अध्यापक संघ ने शिक्षक पुत्र विकास कुमार को यूपीएससी सीएपीएफ के एसिस्टेंट कमांडेंट बनने पर सम्मानित किया। विकास कुमार बरही के तेलोडीह गांव के रहने वाले हैं। पिता राजकुमार दास सहायक अध्यापक और मां गीता देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। सहायक अध्यापक संघ के सदस्यों ने तेलोडीह गांव जाकर विकास कुमार को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। विकास कुमार का यूपीएससी सीएपीएफ में ऑल इंडिया रैंक 277 है। सहायक अध्यापक संघ ने विकास कुमार की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता बरही क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। विकास को सम्मानित करने वालों में प्रखंड अध्यक्...