साहिबगंज, मार्च 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के राज्य कमिटी के निर्देश पर 15 मार्च रविवार को अपराह्न 2:00 बजे बालक मध्य विद्यालय बोरियो के प्रांगण में प्रखण्ड कमिटी की एक बैठक होगी। बैठक में संगठन के प्रदेश महासचिव श्री विकास चौधरी जी एवम जिलाध्यक्ष अशोक जी उपस्थित रहेंगे। बैठक मे संगठन की मजबूती,संगठन द्वारा सहायक अध्यापकों से संबंधित समस्या के निराकरण हेतु रणनीति, टेट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के बाद उत्पन्न स्थिति एवं सरकार के साथ 2024 में हुए समझौते के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार, प्रखंड सचिव मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.