चंदौली, अप्रैल 7 -- चहनिया। क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी मुहम्मद आतिफ ने लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी बने है। इसके पूर्व वे सहायक अधयापक पर कार्यरत हैं। 2023 का परीक्षा परिणाम में 50 वीं रैंक हासिल कर लखनऊ में समीक्षा अधिकारी बनकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह चहनियां विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हांडा में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। लोगों ने मिठाईया खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। गांव के शिक्षक शाहिद जमाल, मुहम्मद फैज, रफत ज़माल, नसीर अहमद, फैयाज अहमद, जीशान अहमद ग्राम प्रधान अवधेश यादव, परवेज अहमद, नफीस अहमद, मुहम्मद आरिफ, सूफी आलमीन, फ़राज़, नासीर ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...