मुजफ्फर नगर, जनवरी 15 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयों में चल रही प्री-बोर्ड परीक्षाएं जिले में भी चल रही है, लेकिन एक दिन शनिवार को प्री-बोर्ड परीक्षा पर ब्रेक रहेगा। 17 जनवरी को लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा होनी है, जिसके चलते उस दिन प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। डीआइओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि लोक सेवा आयोग की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। इस कारण उस दिन की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। महाविद्यालय की परीक्षा भी स्थगित रहेगी। इस प्री बोर्ड परीक्षा को 19 जनवरी को कराया जाएगा। महाविद्यालयों की परीक्षा तिथि भी विस्तारित कर दी गई है। वहीं एसडी पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि 17 जनवरी को 20 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं होनी थीं। वह अब 23 जनवरी को होंगी। इनमें प्रथम सत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.