बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता लेखपाल व तहसील कर्मचारी से सहायक अध्यापक के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव में लगे लोगों को भी सहायक अध्यापक ने गाली-गलौज की। पुलिस ने पकड़कर सहायक अध्यापक को जेल भेजा है। बीते दिवस तहसील परिसर में सहायक अध्यापक व लेखपाल के बीच मारपीट हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लेखपाल चिल्ला थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में लेखपाल थे। पदारथपुर के परिषदीय विद्यालय में सौरभ द्विवेदी सहायक अध्यापक रहे। सहायक अध्यापक सौरभ द्विवेदी पुत्र लक्ष्मीकांत द्विवेदी निवासी उरई के बीच जमीनी विवाद था। इस पर सहायक अध्यापक ने तहसील परिसर में बीते दिवस पहुंचकर लेखपाल से मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए लोगों से भी गाली-गलौज की गई। उप जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने सहायक अध्यापक को पकड़ लिया। इस संबंध में उप जिलाध...