पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के कटहल टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रीतम सुरीन का निधन हो गया। उनके निधन पर बीपीओं रोहित कुमार व सहायक अध्यापक संघ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अनुराग सिंह ने कहा कि प्रीतम सुरीन एक समर्पित शिक्षक थे। जिनका जाना शिक्षा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सीआरपी चितरंजन गोस्वामी, दीपक कुमार चंद्र, इम्तियाज अंसारी, महेंद्र राम, सुरेश चौधरी आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व हेडमास्टर के निधन पर जताया गया शोक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...